![]() |
प्रतापगढ़: बार बार चोटी काटने या कटने की घटना को सबके सामने लाना खुद इस
तरह की घटना को हवा देने जैसा होता है परंतु प्रतापगढ़ में इस तरह से बार
बार इस घटना की पुनरावृत्ति होना पुलिस के लिए या प्रतापगढ़ प्रसाशन के लिए
शर्मनाक बात है। आखिर लोग अपनी ही चोटी या किसी और कि चोटी चुपके से काट
क्या हासिल कर पा रहे हैं आज फिर प्रतापगढ़ में चोटी कटी गड़वारा अन्तू
क्षेत्र के पूरे भइया (धरमपुर) गांव मे एक औरत की चोटी काट ली गई है और यह
कार्य किसी शैतानी प्रवृत्ति के इंसान द्वारा किया गया है। बेचारी महिला डर
के कारण बेहोश हो गई। इसके बाद घर वालों ने उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में
इलाज के लिये भर्ती कराया है।
दूसरी घटना जो संज्ञान में आई है हीरागंज के बगल जगापुर में जहाँ एक बच्ची की चोटी काट दी गई। बड़ा अजीब लगता है लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और उनका शिकार गरीब हो रहे हैं।
दूसरी घटना जो संज्ञान में आई है हीरागंज के बगल जगापुर में जहाँ एक बच्ची की चोटी काट दी गई। बड़ा अजीब लगता है लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और उनका शिकार गरीब हो रहे हैं।