 |
|
कुण्डा : मौजूदा दौर भले ही राजा व प्रजा का न हो लेकिन विधायक और जनता के रिश्ते में यह कहीं न कहीं दिख जाता है । यदि आपको आज के समय में यह सब देखना है तो कुंडा पहुंचे यहां कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" वर्तमान सरकार में नहीं हैं फिर भी जनता को बराबर समय दे रहे हैं इसी क्रम में मंगलवार को भी अपने निज निवास बेंती कोठी में पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह " राजा भइया " ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी, इस दौरान राजा भइया के सामने कई प्रार्थनापत्र पत्र आये, राजा भइया ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उनके निस्तारण के लिए हमेशा की तरह अलग-अलग जनप्रतिनिधियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने की जिम्मेदारी दी, वैसे कई मामलों को खुद अपने तरीके से हल किया । इस दौरान प्रतापगढ़ जिले से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह " गोपाल जी ", प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बाबागंज विधानसभा से विधायक विनोद सरोज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. के.एन. ओझा, और क्षेत्र के सभी ब्लॉक प्रमुख जिनमें प्रमुख बी.एन. सिंह, प्रमुख संतोष सिंह, प्रमुख अनुभव यादव, प्रमुख पंकज सिंह, सपा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, राजा भैया यूथ ब्रिगेड के सक्रिय सदस्य सुनील सिंह, कई ग्रामसभाओं के प्रधान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे |
जनता दरबार लगना अच्छी बात है । प्रतापगढ़ के कुछ विधायकों को छोड़ बाकी विधायक इस समय क्षेत्र की समस्याओं पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं ।