पहले कुंडा फिर लालगंज और पट्टी के बाद अब मान्धाता कोतवाली के कुल्हीपुर में चोटी काटने की घटना ने महिलाओं की नींद हराम कर दी है । अभी तक 100 नम्बर डायल जाकर वापस आ गयी कुछ भी हल नहीं निकल पाया है।
देश में महिलाओं की चुटिया काटकर महिलाओं को दहशत में लाने वाली खबर के बाद अब प्रतापगढ़ में चोटी काटने की घटना ने महिलाओं की नींद हराम कर दी है।
गावं में इस घटना के बाद अब लोग रात का पहरा लगाने की बात कर रहे है महिलाओं के बाल कौन काट रहा है यह अभी पहेली ही बना हुई है मगर इस पहेली ने लोगों का दिन का शुकून और रात की नीद उड़ा के रख दी है।
![]() |
आपको बता दे की महिला की चोटी काटने की घटना प्रतापगढ़ के कोतवाली मान्धाता के कुल्हीपुर गांव की है जहाँ घर के आंगन बाहर बरामदे में सो रही महिला की किसी अज्ञात ने बाल काट दिये । गांव में घटी इस घटना के बाद लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है । अब ग्रामीण खुद बाल काटने वाले लोगों पकड़ना चाहते हैं और इसके लिए रात का पहरा लगाने की बात कर रहे है।
यह हुआ तो सही में ही है परंतु यह पूरी तरह से खुराफ़ाती कृत्य है । इस तरह की खबरों से लोग फ़ायदा उठाते हैं और गरीब लोगों को अपना शिकार बनाते हैं । पूरी तरह से बद दिमाग लोगों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है । प्रतापगढ़ में अफवाहों का पूरा फायदा उठाया जा रहा है ।
