![]() |
कुंडा : कुंडा विधायक राजा भइया के शनिवार शाम बेंती कोठी पहुंचने की सूचना मिलने पर रविवार को बेंती कोठी में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा ।
रविवार को बेंती कोठी में पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह " राजा भइया " ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया, इस दौरान उनके सामने नाली, खड़ंजे, पेयजल व आपसी विवाद के कई मामले आये, कई मामलों में राजा भइया ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति से त्वरित फैसला किया एवं कुछ मामलों में अन्य जनप्रतिधियों को मौके पर जाकर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया।
इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमुख संतोष सिंह, प्रमुख बीएन सिंह, प्रमुख पंकज सिंह, प्रमुख अनुभव यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, ललित मिश्र, सुनील सिंह बिसेन समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।
