सोमवार को सावन माह की पूर्णिमा पर सुबह से ही गंगा घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पडा। हर-हर-गंगे के संग गंगा मैय्या में डुबकी लगाने के साथ बहने भाइयों को रक्षाबंधन बांधने के लिए निकल पड़ीं। ग्रहण के कारण रक्षाबंधन बांधने में वक्त की पाबन्दी ने कारण लोगो को खासा दिक्कत का सामना करना पडा। पूर्णिमा और राखी के पर्व को लेकर मानिकपुर स्थित शाहाबाद गंगा घाट, करेंटी, कालाकांकर, बाबा हौदेश्वरनाथ, नौबस्ता, गौरीशंकर, जहानाबाद इत्यादी गंगा घाटों पर मेला देखने आये लोगो की खूब जमावड़ा रहा। अर्ध रात्रि से ही भक्तों ने हर हर गंगे के जयकारे संग गंगा मैय्या में डुबकी लगाकर गंगा मैय्या का पूजा अर्चना किया गया। दान-पुण्य करके बहने अपने भाइयों को राखी बांधने को निकल पड़ी। इस राखी पर सुबह 11 बजे तक भद्रा होने और अपरान्ह 1.52 बजे से चन्द्र ग्रहण का सूतक लगने के कारण से रक्षा बांधने का टाइम की पाबंदी रही। पौने 3 घंटे के अन्दर ही बहनो को राखी बंधना था जिसके कारण सभी श्रद्धालू और मेलार्थी द्वारा मेले में अफरा तफरी मची रही। हर किसी को जल्दी था गंगा स्नान से लेकर मिष्ठान और राखी की खरीदारी में भी वक्त का ध्यान रखा गया, जिससे लोगो को बहुत तकलीफे झेलनी पड़ी। बाद में गंगा घाट से लेकर मिष्ठान और राखी की दुकानो पर चहल-पहल ख़त्म हो गई।
मंगलवार, 8 अगस्त 2017
गंगा-स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओ का सैलाब
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़