कुंडा में चोटी कांड का हुआ खुलासा - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 6 अगस्त 2017

कुंडा में चोटी कांड का हुआ खुलासा



कुंडा: अफवाहों को ध्यान न देने की पुलिस प्रसाशन की अपील सही है क्यों कि चोटी काटने की सभी घटनाएं कंहीं न कंहीं आज नहीं तो कल पर्दाफाश कर ही दी जाएंगी।

कुंडा में करीब एक दिन पहले हुए चोटी काटने की घटना में अब एक नया मोड़ आ गया है यह घटना पूरी तरह से सही है लेकिन इसको  अंजाम घर वालों ने ही दिया है पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार ने बताया था कि बाल काट के 3 से 4 दिन शांत रहो और पुलिस को बताओ जो आज कल चल रहा है तुम्हे भारत सरकार 1 लाख रुपये इनाम देगी। इसीलिए लिए उसी घर की महिला ने बाल काट दिए और पूरे क्षेत्र में हो हल्ला मचा दिया, यह घटना बाबागंज विकास क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा लरू गांव की है ।