![]() |
देल्हूपुर, प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर एटीएम बदलकर खाते से पैसा उड़ाने का मामला सामने आया है। इस तरह की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं लेकिन आम जनता फिर भी धोखेबाज़ी का शिकार हो जा रही है ।
सद्दाम पुत्र इसरार निवासी चघईपुर, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की चाँदपुर शाखा में खाताधारक हैं। सद्दाम अपने खाते से जुड़े एटीएम कार्ड से मऊआइमा स्थित एस बी आई के एटीएम से पैसा निकालने गए थे। वहाँ तीन अज्ञात युवकों ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लिया और 40000 कैश निकाल लिया और शेष 40000 किसी आफरीन बानो के खाते में ट्रांसफर किया। पीड़ित सद्दाम ने मऊआइमा थाने में इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
