![]() |
शुक्रवार के दिन गुजरात के आपदा ग्रसित बनासकांठा जिले में लोगों से मिलने आये कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पत्थर फेंका गया। जिस पर आरोप लगा कि यह बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा पत्थर फेंका गया है। राहुल गांधी बाल-बाल बचे लेकिन इस हमले में उनका सुरक्षा अधिकारी ज़ख़्मी हो गया था। इस घटना की काफी निंदा हुई।
कांग्रेस ने तीखा विरोध प्रतापगढ़ में भी दर्ज कराया है। भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात में उनकी कार पर हुए हमले के विरोध मे प्रतापगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और इस पत्थर फेंकने के विरोध में नारेबाज़ी की। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी और जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा, सूरज तिवारी, दानिश माबूद ,वि. स. अमित मिश्रा, लोकसभा आशुतोष तिवारी और बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित हुए।