दीवानगंज के पास चली गोली युवक घायल - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 13 अगस्त 2017

दीवानगंज के पास चली गोली युवक घायल

 
 प्रतापगढ़, कंधई  चौकी दीवानगंज के पास गहरी गांव में एक पुराने विवाद को लेकर आपस में गोली चल गयी। एक युवक को गोली लगी है जिसका नाम सद्दाम उम्र 25 वर्ष s/o रियाज बताया जा रहा है। सद्दाम के गंभीर होने के कारण इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। इतनी बड़ी घटना होने से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
लोग बता रहे हैं कि कुछ दिनों से फेसबुक पर कुछ लोग असलहे लहराते हुए फोटो भी पोस्ट किये थे।  अगर पहले ही पुलिस फेसबुक पोस्ट या लोगों की बातों को संज्ञान में लेती तो यह घटना नहीं होती । पुलिस निष्क्रिय बनी हुई रहती है जब तक कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो जाता है  और इसी वजह से बदमाशो का हौसला बुलंद रहता है।