![]() |
ग्राम प्रधान सूची में नाम ना होने का बहाना बनाकर इनको किसी भी तरीके का सरकारी लाभ नहीं दे रहा है। एक गरीब असहाय गरीबी रेखा के नीचे से भी नीचे वाले स्तर का जीवन जी रहे हैं । उस परिवार को ना दो वक़्त की रोटी मिल रही है न पीने को पानी ना छत की छाया।
![]() |
प्रधानमंत्री निर्बल आवास जैसी सुविधाएं भी गरीबों तक ना पहुंच कर भ्रष्ट अफसरों और जनप्रतिनिधियों में फंस गयी है क्षेत्रीय सांसद विनोद सोनकर से कहा गया तो मोदी के सांसद ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि ऐसे तो बहुत लोग हैं किसकी किसकी मदद करें। ब्लाक कर्ताधर्ता व जिला प्रबंधन को तत्काल इस बात पर ध्यान देना चाहिए इसकी तत्काल जांच करा कर कार्यवाही करना चाहिए।

