![]() |
रानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवासा निवासी देव नारायण सरोज पुत्र स्व. बच्चा सरोज जो जिला अधिकारी प्रतापगढ़ के वाहन चलाते हैं। वो अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर देवासा जा रहे थे कि रात 8 बजे बभनम ई से दुर्गा गंज रोड पर सुनसान स्थान पर दो मोटरसाइकिल से आये बदमाशों ने देवनारायण की मोटरसाइकिल रोक ली और 5 बदमाशों ने मारा-पीटा तथा देवनारायण के पास में रखे 5000 हजार नकद रुपए भी छीन लिए और तो और पीड़ित की मोटरसाइकिल भी लुटने का प्रयास किया लेकिन देव नारायण ने बाइक की चाभी को कंही छिपा लिया जिसे बदमाश लोग ढ़ुढ़ते रहे लेकिन चाभी नहीं पाये। फिर जाति सूचक नाम लेकर गाली भी दी ये हरकत करने वाले बदमाशों की संख्या 5 थी। उन्होंने दो नली बन्दूक भी ले रखी थी जिसे तानते हुए मारने की धमकी दी। बदमाशों के वारदात के बाद चले जाने पर पीड़ित अपने घर पहुँच कर रानीगंज थाने में फोन किया जिस पर थाना अध्यक्ष व सिपाही पीड़ित के घर पहुंची और पूरी वारदात के बारे में जाना।
यह बहुत बड़ी बात है कि रानीगंज क्षेत्र प्रतापगढ़िया लोगों या बाहरी लोगों के लिए कितना सुरक्षित रह गया है। जब जिला अधिकारी का ड्राइवर तक से छिनैती की जा सकती है तो आम लोग तो वैसे ही शिकार होते रहते हैं। इस घटना से रानीगंज पुलिस के ऊपर प्रश्न चिन्ह लग गया है।अब देखना ये है कि इसका खुलासा होता है या अन्य वारदातों की तरह इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
