![]() |
सांगीपुर थाना अंतर्गत आने वाले गाँव बसुआपुर के निवासी मुकेश त्रिपाठी और उनके विपक्षी में जमीन का विवाद काफी लम्बे समय से से चल रहा है। उनके मुताबित वह राजस्व दल, और पुलिस की उपस्थिति में जमीन का सीमांकन कराने के बाद शनिवार को मकान का बनवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग असलहों से लैस मौके पर आ धमके और निर्माण कार्य रोकवाने लगे। न मानने पर गाली गलौज करते हुए वो लोग तमंचे से फायरिंग करने लगे। अचानक हुए इस हमले से वह तो दौड़ कर दीवार की आड़ में छिपकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई, मगर फायरिंग से काम कर रहे मजदूरों में शिवशंकर वर्मा, नकुल वर्मा, लालजी वर्मा, लल्लू वर्मा निवासी राजमतीपुर सांगीपुर को गोली के छर्रे लग गए जिससे वो घायल हो गए है। शोरगुल मचने पर जब ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो आरोपी पक्ष असलहे लहराते हुए अपने अपने घरों में घुस गए। गोली से जख्मी हुए मजदूरों को CHC Sangipur लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की शिफारिश की। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस 2 आरोपियों को कब्जे में लेते हुए थाने ले गई, घर के पास से 2 तमंचे भी बरामद किए गए है। फिलवक्त आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है, वही दूसरे पक्ष की तरफ से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। इस घटना को लेकर सांगीपुर के थाना अध्यक्ष चंद्रकांत उपाध्याय कहते है कि मुकेश त्रिपाठी अपनी भूमि का सीमांकन कराकर मकान का बना रहे थे, जिस पर दूसरे पक्ष के लोग घर के कोठे (छत) से तमंचे से फायर करने लगे, जिससे काम कर रहे मजदूर घायल हो।
