![]() |
दीवानगंज: कंधई थाना अंतर्गत आने वाले के भगवान भोलेनाथ को समर्पित पौराणिक स्थल बाबा बेलखरनाथ धाम पर पॉकेट चुराने वाले चोर को धाम पर लगे CCTV फुटेज की सहयोग से पकड़ लिया गया। शनिवार को बाबा बेलखरनाथ धाम पर हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी मेला लगा था। सबेरे से ही एक संदिग्ध लड़का मुख्य मंदिर परिसर और मुख्य मंदिर में कई बार मंडराता हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान थाना क्षेत्र के ही खूझी कला गाँव रहिवासी सूर्यभान सिंह का पॉकेट धाम परिसर से गायब हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी जब मेला सेवा समिति के प्रेसिडेंट रमानाथ सिंह को दी तो उन्होंने संदेह के आधार पर CCTV फुटेज खंगाली तो पाया कि एक संदिग्ध लड़का ही सूर्यभान सिंह का पॉकेट निकालते हुए दिखाई दिया। इसी दौरान सई नदी तट के पास ही टहल रहे उस संदिग्ध युवक को लोगों ने धर दबोचा और उसकी जब तलाशी ली तो पॉकेट उसकी जेब में मिला। पकड़ा गया चोर अपना नाम विनोद कुमार पुत्र रामकरन जो पांडेय का पुरवा थाना आसपुर देवसरा का रहने वाला है, ऐसा उसने बताया। दीवानगंज चौकी के चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि कि आरोपी युवक को कब्जें में लेकर पूछताछ की जा रही है।
