![]() |
गुरूवार को अफीम कोठी सभागार प्रतापगढ़ में आज ग्राम विकास अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमे विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (VDO) के साथ स्थानीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
गुरुवार को अफीम कोठी सभागार में ग्राम विकास अधिकारी संघ के स्थानीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। विशेष अतिथि के रूप में CDO राजकमल यादव उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश संघ के प्रेसिडेंट कमर अब्बास रिजवी ने बनाई गई नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के यू० पी० उपाध्यक्ष के. के. सिंह की। अरविंद कुमार सिंह, सुनील प्रभाकर, पुष्पेंद्र कुमार शुक्ल, हरीश चंद्र पांडे, ध्रुव कुमार जायसवाल, महेंद्र कुमार सरोज, आत्माराम मौर्य , शांति प्रकाश शर्मा इत्यादि लोग शपथ समारोह में शपथ ग्रहण किया।
