![]() |
| फोटो साभार- गूगल |
इस बीच पुलिस ने अपराधियों की तलाश में कई जगह दबिश दिया पर कुछ भी हाथ न लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही पक्ष पुलिस में पकड़ रखते हैं, जिसकी वजह से अब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना से पहले भी पुलिस ने गाँव में दौरा किया था लेकिन पुलिस के जाते ही दोनों पक्ष सामने आ गए और गोलियां चली।
लोगों ने बताया की सोमवार को सुरजीत सिंह पुत्र पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह निवासी खानीपुर अपने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर ननौती निवासी शक्ति सिंह पुत्र अवधेश सिंह उर्फ़ डा. बवाली के घर आ धमके जिसकी जानकारी शक्ति सिंह को पहले से ही हो गयी थी। फिर दोनों पक्षी में जमकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमे तीन लोगों को गोलियां लगी। घटना के बाद डायल 100 की गाडी को भी ईंट पत्थरों से नुकसान पहुँचाया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस पर आलाधिकारियों की तरफ से भारी दबाव बताया जा रहा है. देखना होगा कब तक अपराधी पकड़ में आते हैं।
