![]() |
| फोटो साभार-गूगल |
जेठवारा (लालगंज)! जेठवारा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले
नारायणपुर स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालत आश्रम पद्धति आधारित
विद्यालय में छात्रों द्वारा खाना व नाश्ता नही मिलने और गुणवत्ता हीन भोजन
दिए जाने को लेकर पिछले साल विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसके लिए प्रिंसिपल
ने इन छात्रों विवेक कुमार, उमाशंकर, आशीष तिवारी, सचिन सरोज, अख़लाक़ और
कुलदीप सरोज को कक्षा दस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ग्यारहवीं कक्षा
में प्रवेश देने के बजाय उनपर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए टीसी दे
दिया, जबकि छात्र इसी विद्यालय में प्रवेश को लेकर जिद पर अड़े हुए हैं।
विदित हो कि पिछले वर्ष इन बच्चों ने खराब खाना दिए जाने की बात को लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ सड़क पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद बच्चों के आक्रामक रुख को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्था ठीक कराया था। वहीं लोगों का कहना है कि प्रभारी प्रिंसिपल मनमाने ढंग से काम करना चाहता है जिसके लिए वो इन बच्चों को प्रवेश नही दे रहा है।