![]() |
| बाबा श्री घुश्मेश्वरनाथ जी ज्योतिर्लिंग |
भक्तगण प्रातःकाल से मानिकपुर के गंगातट पर स्नान करने के बाद बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं की अनुपम भीड़ को देखते हुए , प्रशासनिक व्यवस्था सक्रिय दिखी।
रक्षाबंधन त्योहार के मद्दे नजर श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव श्री घुश्मेश्वरनाथ जी के पावन धाम में विशेष पूजा अर्चना की।
सावन के अंतिम सोमवार होने पर बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम के आदरणीय महंथ मयंक भाल गिरी जी ने कहा कि सभी भक्तों ने पूरे सावन माह बहुत सहयोग किया और बाबा के दर्शन और जलाभिषेक में मंदिर प्रसाशन का भरपूर सहयोग किया । उन्होंने सभी भक्तों को सहृदय धन्यवाद कहा ।
वहीं राखी के त्योहार पर सोमवार को स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र की बाजार लालगंज समेत रामपुर बावली, सांगीपुर, सगरा सुन्दरपुर, अठेहा, जलेशरगंज, दीवानगंज, रानीगंज कैथौला, बाबूगंज, ढिंगवस आदि बड़े बाजारों में सुबह से शाम तक चहल पहल देखी गई। लालगंज के इंद्रा चौक पर दोपहर घंटों लगा रहा, जाम लग जाने के कारण जरूरी राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
राखी के त्योहार पर इस बार सूबे की यूपी सरकार द्वारा महिलाओं को रोडवेज यात्रा में निःशुल्क सेवा यात्रा का भी असर दिखा। निःशुल्क यात्रा की वजह से गरीब महिलाओं ने भी समय निकाला और भाईयों को राखी बांधने निकली । इस वजह से महिलाओं में खुशियों की एक नई झलक दिखी।
