बेल्हा के बेघरों को भी मिलेगा ठिकाना - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 6 अगस्त 2017

बेल्हा के बेघरों को भी मिलेगा ठिकाना


प्रदेश में योगी सरकार ने जनहित विभिन्न योजनाओ का आगाज़ कर रही है। इसी क्रम सरकार की योजना से बेल्हा के भूमिहीनों को भी ठिकाना मिलेगा। प्रदेश सरकार ने एक ऐसी ही योजना का आगाज़ किया है जिसके तहत अब सभी खतौनी के खातेदारों को, जिसका नाम खतौनी में दर्ज नहीं है,  अर्थात जो पूरंतः भूमिहीन है (परिवार के मुखिया/रोटी अर्जक, कमाने वाले) और जिनकी आयु 18 से 70 के मध्य है, वार्षिक आय 75000 रुपये  से कम है, उन्हें योगी सरकार घर देगी।
यदि किसी आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यू हो जाती है तो उनके वारिस को 5 लाख रुपये सरकार द्वारा देने का प्रावधान है। सरकार ने मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के बारे में लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए 1520 और 180030701520 टोल फ्री नंबर की सेवा भी प्रारंभ की है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहेगा, जिस पर फ़ोन करके जनपदवासी योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं।