नगरपालिका में हो रहा कर्मचारियों का शोषण - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 6 अगस्त 2017

नगरपालिका में हो रहा कर्मचारियों का शोषण


प्रतापगढ़: जिले के नगरपालिका में काम कर रहे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ऐसा ही कुछ मामला संज्ञान में आया है। विदित हो कि नगरपालिका में ठेकोदारों द्वारा काम में रखे गए दैनिक कर्मचारियों को वेतन नही भुगतान किया जा रहा है। रक्षा बंधन का त्यौहार पर जुलाई महीने का पगार रोक दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष के इशारों पर काम कर ठेकेदारों के कान पर जूँ तक नही रेगती। रविवार के दिन भी इन कर्मचारियों से काम लिया जाता है बावजूद इन्हें सहूलियत के नाम पर कुछ भी मुहैया नहीं कराया जाता। वेतन के नाम उनके हक का पर जो मेहनताना मिलता है, उसे बराबर नही दिया जा रहा। प्रतापगढ़ नगरपालिका की कर्मचारियों की इस स्थित और हो रहे शोषण पर प्रशासन को सुध लेनी की आवश्यकता है।