बेल्हा में चोरी-डकैती का ग्राफ बढ़ा, अपराधियों की बोल रही है तूती - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 6 अगस्त 2017

बेल्हा में चोरी-डकैती का ग्राफ बढ़ा, अपराधियों की बोल रही है तूती


सदर बाजार एनसी सी ऑफिस के निकटवर्ती इलाकों में आये दिन कोई न कोई चोरी-छिनौती व लूटपाट की घटनाये सुनने को मिलती है। चोरी ने इलाके में आतंक मचा दिया है। आये दिन शहर में किसी न किसी के घर में चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है। शहरी परेशान है और इस  विकट समस्या से जूझ रहे है और खौफ के साए में जीने को मजबूर है। वही दूसरी और प्रशासन लाचार नजर आ रही है। पुलिस की तमाम कोशिशो के बाद भी शहर के इस इलाके चोरी की घटनाओ में इजाफा नही हुआ है। जबकि NCC ऑफिस का रास्ता बेल्हा देवी मंदिर को जोड़ता है। पिछले दिनों उसी मोहल्ले में घूमते हुए मनबढ़ंत अपराधीयों ने चौकी इंचार्ज पर फायर किया था, लेकिन प्रशासन इनसे निपटने में असफल हो रही है या इन पर कार्रवाई नही हो रही है, कुछ भी स्पष्ट नही है।