नाबालिक ई - रिक्शा चालक और मनमानी पार्किग ने प्रतापगढ़ शहर को कर दिया ठप - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 26 अगस्त 2017

नाबालिक ई - रिक्शा चालक और मनमानी पार्किग ने प्रतापगढ़ शहर को कर दिया ठप



प्रतापगढ़ शहर में आजकल जाम बहुत बड़ी समस्या है वाहनों की  पार्किंग न होने के कारण शहर के लोगों को परेशान कर दिया है। किसी भी बडे़ बाजार में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। चालकों ने जहाँ  चाहा, वहीं गाड़ी पार्क कर दी। इससे शहरियों को कदम-कदम पर जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा हैं। वही नाबालिक लड़कों के हाथ मे है ई रिक्शा की डोर भी इसका बहुत बड़ा कारण है। प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आज प्रतापगढ़ में जाम के कारणों को तलाशा गया तो पता चला कि अवैध पार्किंग सबसे बड़ी समस्या हैं। शहर के बीचो-बीच बाबागंज में कई स्थानों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े दिखे। मोबाइल की मार्केट के पास तो बाइक आधी सड़क तक पार्क की गई थी। पास में ही बैंक, हनुमान मंदिर के पास भी हर ओर सड़क तक वाहन पार्किंग नजर आई। ऐसे में हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हो रही थी।  दिनभर में कई बार जाम लगा जाता हैं । खड़े होने की भी जगह नहीं : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में ही वाहन स्टैंड की बात लिखी है, लेकिन यहाँ पर खड़े होने की जगह नहीं मिलती। ग्राहकों की बाइक से चौक-कचहरी मार्ग पूरा पर्किंग ही नजर आता हैं। ग्रामीणांचल के बैंक का कैश लेकर आनेवाले वाहनों को परिसर के अंदर जाने के लिए रास्ता तक नहीं था। कई बार अधिकारियों ने अवैध पार्किंग को खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रेंगते रहे वाहन, फंसे रहे राहगीर : पंजाबी मार्केट फलमंडी गेट के सामने दोपहर दो बजे वाहन रेंगते नजर आए। यहां से महिला अस्पताल गेट तक दोनों ओर बाइक सड़क तक पार्क करने से हर तरफ जाम लगा रहा। यहां फंसे राहगीरों में आगे निकलने की होड़ मची रही। आगे निकलने के चक्कर में लोग आसपास की गलियों में घुस गए। वहां भी हालात सड़कों से अलग नहीं दिखे। स्कूली बच्चों की गाड़ियां व एंबुलेंस भी फंसी रहीं। एसडीएम सदर पंकज वर्मा ने कहा कि कई बार अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अब तक लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता था। लोग फिर से पार्किंग करने लग रहे हैं। अब गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।