दुकान में आग लगने से हजारों का सामान जल कर खाक हो गया। मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सम्भावना बताई जा रही है।
लालगंज के बेलहा गाँव के निवासी सुभाष विश्वकर्मा ने लालगंज चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। आज सुबह दुकान से धुआँ निकलते देख लोगों ने सुभाष के साथ साथ ही फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दिया और लोग खुद भी आग बुझाने के प्रयास में लग गए। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता लगभग पूरी दुकान का सारा सामान जलकर राख बन चुका था। दुकान के अंदर बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।