मानिकपुर क्षेत्र में ज्वालादेवी मंदिर के पुजारी का सामान चोरी - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

मानिकपुर क्षेत्र में ज्वालादेवी मंदिर के पुजारी का सामान चोरी

मानिकपुर इलाके में स्थिति ज्वालादेवी मंदिर के पुजारी गंगा प्रसाद शुक्ल मंदिर के साथ ही लगे कमरे में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह विंध्याचल दर्शन के लिए गए थे। उसी रात चोरों को भनक लगी और वो रात के सन्नाटे में कमरे का ताला तोड़कर गैस चूल्हा, बर्तन, कुछ जेवर आदि मिलाकर हजारों का सामान पर कर गए। सुबह ग्रामीण जब मंदिर के पास गए तो सारा सामान बिखरा देख नजदीक जाने पर चोरी की जानकारी हुई। फिर पुजारी को सूचित किया गया और पुजारी ने वापस आने पर मामले की शिकायत पुलिस से किया है।

 
ज्वालादेवी मंदिर के पुजारी के कमरे का ताला तोड़ कर हजारों का सामान चोरी हो गया। पुलिस तफ्तीश कर रही है।