बड़े गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 30 लाख कीमत का गांजा हुआ बरामद - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

बड़े गांजा तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 30 लाख कीमत का गांजा हुआ बरामद

प्रतापगढ़ : गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने चार अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्करों को नगर कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ इलाके से करीब 30 लाख रुपये के गांजे के साथ चार तस्करों को पकड़ा है। ये तस्कर एक ट्रक से करीब 3 कुंतल गांजा ले जा रहे थे। एसपी शगुन गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उक्त तस्करों के पास से करीब 2 कुंतल 90 किलो गांजा, एक मिनी ट्रक, तीन मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रतापगढ़ एसपी शगुन गौतम

पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कई अन्य जिलों में गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। नगर कोतवाली पुलिस पकड़े गए चारों तस्करों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेज रही है। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि इनके चार साथी पुलिस को झांसा देकर फरार हो गए हैं। उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।


ट्रक के साथ पकड़े गए आरोपी


गांजे की बोरियों के साथ अपराधी


अपराधियों के बारे में बताते हुए एस पी