एक और बेटी जन्म लेते ही मारी गयी, घटना बेंती गांव की - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

एक और बेटी जन्म लेते ही मारी गयी, घटना बेंती गांव की

  हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गाँव में तालाब में फेंका गया एक मासूम नवजात बच्ची का शव मिला। जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
      गाँव के लोग सुबह जानवर चराने के लिए निकले तो गाँव के तालाब के पास एक नवजात शव देख लोगों के होश उड़ गए। पास जाकर देखा तो शव ऐसे लावारिश हालत में पड़े होने का कारण समझ आया, शव एक बच्ची का था। सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं चलाई जाने के बाद भी इनकी हत्या और इनके साथ होने वाले अपराधों में कोई कमी नही आ रही है।
   
लोगों ने पुलिस को सूचना दिया, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकलवाया व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे गाँव मे इसी मामले की चर्चा हो रही है।