जगापुर का ऐतिहासिक बबवा के मेले में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

जगापुर का ऐतिहासिक बबवा के मेले में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

जगापुर का बबवा मेला
मेले में झूला 
हीरागंज| क्षेत्र के जगापुर में लगने वाला ऐतिहासिक बबवा के मेले में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। रामजानकी मंदिर के पुजारी व मेले के प्रबंधक आचार्य सत्यदेवदास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक एसआई, पुरुष सिपाही व महिला सिपाही मौजूद रही। मेले में इस बार चुटहिया जलेबी, चाट, मिठाई, की दुकानें व सर्कस, मौत का कुंआ, चकरी झूला, ब्रेकडांस झूला, हवाई झूला समेत विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन आये हुए है। दुकानदारों को कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए मंदिर के सहपुजारी रामसागर दास जी महाराज, जयराम बाबा व सुरक्षा के दृष्टिकोण से महेशगंज थाने के एसओ अपने दल-बल के साथ मेले में भ्रमण करते रहे। तेज धूप के बावजूद लोगों की भारी भीड़ मेले में उमड़ रही है।