पुलिस ने सदर विधायक की गाड़ी से उतरवाई काली फ़िल्म - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 7 अगस्त 2017

पुलिस ने सदर विधायक की गाड़ी से उतरवाई काली फ़िल्म



प्रतापगढ़, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और वी.आई.पी. कल्चर को खत्म करने की शुरुआत के बाद पुलिस भले ही गाड़ियों में लगी काली फिल्म के खिलाफ अभियान चला रही हो, मगर यह एक शौक बन चुका है और कम होने का नाम नहीं ले रहा। लोग तो बेखौफ हैं ही लेकिन विधायक तक लापरवाह हैं या सत्ता के नशे में चूर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को अपना दल नेता व  सदर विधायक की गाड़ी दिखी जिसके सारे शीशों पर काली फिल्म लगी थी। कार के अंदर झांकना नामुमकिन था। 
     
सदर विधायक की गाड़ी पर लगी काली फ़िल्म पर पुलिस की नज़र टेढ़ी हो गई। आज दिन में चेेेकिंग के दौरान सदर विधायक संगम लाल गुप्ता की गाड़ी से पुलिस ने उतरवाई काली फ़िल्म और तो और पार्टी का झण्डा भी हटवा दिया। शहर में दर्जनों से अधिक वाहनों का चालान किया गया । पुलिस ने शहर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान जिसकी वजह से सदर विधायक की कार भी लपेटे में आ गयी । जिसकी वजह से धीरे-धीरे चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया ।