![]() |
- कोतवाली के पूरे कलंदर कला भदारी निवासी उदयराज वर्मा 32 पुत्र राम किशोर सोमवार को दोपहर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने गया था। वापस लौटने के दौरान टेढुवी मोड़ के पास टेम्पो से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई । इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उदयराज को वंहा के निवासियों द्वारा सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया ।
- लालगंज अझारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी लीलापुर समीप पेट्रोल पम्प के पास सोमवार की शाम सवारियों से भरा टेम्पो अन्यिन्त्रित होकर सड़क के बगल बनी पंचर की दुकान में जा घुसा। दुर्घटना में पंचर की दुकान के मालिक अरुण पासवान 40 व इसी दुकान पर बैठे छेदीलाल मिश्र 38, सफीक 35, बेनीलाल 25 घायल हो गये।इन सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
- अझारा लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला के संदीप 20 पुत्र राम लखन किसी काम से मोटरसाइकिल द्वारा लालगंज के उमापुर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने के कारण घायल हो गया। सीएचसी लालगंज में उपचार के दौरान हालत में सुधार देख डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया है।
सभी भाइयों से विशेष अनुरोध है कृपया अपनी जान हथेली पे लेकर न चलें और तो और अपना वाहन आराम से चलायें ।
