नाम मात्र का हैं सुखपालनगर एक औद्योगिक क्षेत्र, बुनियादी सुविधाओ की है किल्लत - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 2 अगस्त 2017

नाम मात्र का हैं सुखपालनगर एक औद्योगिक क्षेत्र, बुनियादी सुविधाओ की है किल्लत


प्रतापगढ़। सुखपालनगर महज नाम मात्र का औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहाँ किसी भी प्रकार की बुनयादी सुविधाए भी उपलब्द नही हो पा रही हैं। फच-फचाती नालियां व जहाँ देखो तहाँ कच्चे रास्ते में भरा कीचड अधिकारिक तौर पर घोषित शहर का औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर की मानो यही पहचान है। न लाइट और न ही पीने का साफ़ पानी। जगह-जगह प्रदुषण है। अधिकारीयों के संग पर महीने होने वाली उद्योग बंधु की मीटिंग में समस्या के समाधान पर जोर दिया जाता है, पर मीटिंग समाप्त होते ही समस्याओं और असुविधाओ को लेकर हुई चर्चा, विचार विमर्श बस फाइलों में कैद हो कर रह  जाती है।

प्रतापगढ़ शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर सुखपाल नगर को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया गया है। नाम तो औद्योगिक क्षेत्र है, मगर सुविधाएं के नाम पर कुछ भी नहीं, ग्रामीण क्षेत्र से भी बद्दतर हालत हैं। बारिस में इस क्षेत्र में लोग कहदे भी नही होना चाहते हैं, इतनी दुर्दशा हो जाती हैं। औद्योगिक क्षेत्र में पक्के मार्ग और नालियों का निर्माण न हो पाने के वजह से से गंदगी और प्रदुषण  फैली रहती है। 
यहाँ उद्यमी और व्यापारी वर्ग  10 सालों से विद्युत उपकेंद्र और पुलिस चौकी की डिमांड कर रहे हैं। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई इनिशिएटिव प्रशासन द्वारा नही लिया गया है। उविद्युत उपकेंद्र नहीं होने के कारण सिटी से भी इलेक्ट्रिसिटी आपूर्ति का हालत खस्ता है।  नाली बनाने हेतु शासन से धनराशि की मागी गई हैं, शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा ऐसी उम्मीद लोग कर रहे हैं।