बलात्कार का विरोध करने पर आरोपियों ने गला घोंटा - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 5 अगस्त 2017

बलात्कार का विरोध करने पर आरोपियों ने गला घोंटा


नवाबगंज: मामला नवाबगंज थाना अंतर्गत आने वाले एक गाँव में 2 अगस्त को 15 वर्ष की आयु की लड़की से गाँव के दो लडको ने दुष्कर्म करने का चेष्टा की। दुष्कर्म का विरोध करने पर लडको ने दुपट्टे से किशोरी का गला दबा दिया। जिससे लड़की के मूर्छित हो गई और दोनों आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए। चेतना आने पर किशोरी ने घटना के बारे में घर वालो को जानकारी दी। परिजन शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, पर वहाँ उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद किशोरी के पारिजा ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके घटना की पूरी जानकारी दी। एंटी रोमियो दल शुक्रवार को पीड़िता के गाँव आई और उसे लाकर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया।