पुलिस की लापरवाही से कांग्रेसी नेता पर हमला - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 21 अगस्त 2017

पुलिस की लापरवाही से कांग्रेसी नेता पर हमला


प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाने के भीखमपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवी शंकर पाण्डेय पर पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ कातिलाना हमला । आबादी की भूमि में जबरन पड़ोसी के नाली निर्माण के प्रयास पर देवीशंकर और उनके  पुत्र को पुलिस थाने में बिठा रखा था पर आरोपी पक्ष के दो लोगों में एक को पहले ही पुलिस ने दिया था और उसने पहुंचते ही शुरू कर विवादित जमीन पर निर्माण । थाने से देर शाम को छूटकर पहुंचने पर देवीशंकर पाण्डेय ने  निर्माण का विरोध किया तो दबंगो का विरोध करना पड़ा मंहगा । दबंगो ने घर मे घुसकर जमकर मार पीट किया जिससे  पाण्डेय सहित परिवार के छोटे बड़े एक दर्जन भर लोग घायल हो गये घायलों का अभी देर रात में हो रहा सी यच सी अमरगढ़ में उनका इलाज अस्पताल में चल रहा । घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।