पुलिस अभी तक महिला की हत्या की गुथी सुलझा नही पायी । सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के अशोक दुबे की पत्नी ऊषा देवी की लाश 10 अगस्त को लालगंज कोतवाली के अमावां बाजार के पास पुलिया के नीचे से लालगंज की पुलिस ने बरामद किया था। लालगंज कोतवाली की पुलिस आज दोपहर आरोपी के ससुर रामअभिलाषदुबे निवासी तारापुर की मारूती कार से मृतका के हांथ की टूटी हुई चूड़ियों के अलावा शराब की बोतल बरामद किया। पुलिस का शक ससुर पर है मामले में आरोपी के ससुर द्वारा अपने विरोधियों को फंसाने की चाल चली जा रही है लेकिन आज जब पुलिस तारापुर गांव पहुंची तो ग्रामीण एकजुट होकर बेगुनाहों के साथ खड़े नजर आये सभी रामअभिलाष दुबे के दामाद को ही आरोपी ठहरा रहे थे। पुलिस पहाड़पुर स्थिति यूको बैंक गयी और बैंक कर्मियों से पूछताछ की तो कर्मियों ने महिला के साथ पैसा निकालने गये एक युवक की सिनाख्त की। बैंक के सीसीटीवी कैमरे की भी पुलिस ने पड़ताल की।
आरोपी व आरोपी का ससुर रसूक दार है। इस कारण पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। वहीं कुछ लोग बता रहे हैं महिला की हत्या 36 हजार रुपये के लिये की गयी हैं। हत्या को लेकर लोगों मे आक्रोश है। पुलिस अगर बेगुनाहों को मुजरिम बनाने की कोशिश की तो कई गांवों के लोग सड़क पर उतर सकते हैं। इंतजार है तो सिर्फ पुलिस की कार्रवाई का। पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नही पहुँची ।
