![]() |
| पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष |
नगरपालिका परिषद बेला-प्रतापगढ़ के मुख्य कार्यालय से कई महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब होने का जिला सचिव-समाजवादी पार्टी आशुतोष पाण्डेय ने आरोप लगाया है और कहा कि पूर्व में भी गायब हुई हैं कई महत्वपूर्ण पत्रावलियां। उन्होंने बताया कि आवास विकास के नाम पर नगरपालिका में फर्जी नियुक्ति से सम्बन्धित पत्रावली गायब हुई थी। तब न मिलने पर अवकाश प्राप्त स्टेनो लाल प्रताप सिंह एवं दो वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी मिथिलेश सिंह और लाल प्रताप सिंह का भांजा सुरजीत सिंह के ऊपर उस समय के ई.ओ. विनय तिवारी ने दर्ज मुकदमा दर्ज करा दिया था।
पिछले 20 सालों नगरपालिका परिषद बेला- प्रतापगढ़ पर अध्यक्ष के रूप में हरि प्रताप सिंह विराजमान हैं। निकाय के चुनावी वर्ष के दौरान महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब होती रही हैं। इनके कार्यकाल के दौरान जो पत्रावलियां हरिप्रताप के पास गई वो आज तक नहीं मिल रही हैं। अब बड़ा सवाल है ये है कि नगरपालिका प्रतापगढ़ कार्यालय से महत्वपूर्ण पत्रावलियां कौन गायब करता है।
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों ने हरि प्रताप सिंह के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है । इन पत्रकारों का कहना है कि कर्मचारी नौकरी नगरपालिका की कर रहे हैं और खुशामद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह की कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों का कहना है कि चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हुए 12 दिन हो गए पर अभी भी नगरपालिका कर्मचारी राजधानी लखनऊ से लेकर प्रतापगढ़ के आवास, फार्म हाउस सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों काम कर रहे हैं।
