विषखोपड़ा और नेवला ने मचाया आतंक, बेल्हा के 60 गाँवो की बुजली गुल - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 20 अगस्त 2017

विषखोपड़ा और नेवला ने मचाया आतंक, बेल्हा के 60 गाँवो की बुजली गुल


संडवा चंद्रिका के पूरबगांव फीडर में जंगली जीव-जन्तु के घुसने से वैक्यूम बॉटल ब्लास्ट हो गया है। जिससे कुल 60 गाँवो की बुजली गुल हो गई है। विद्युत् सप्लाई रुक जाने के कारण जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति अगले 3 दिन तक ऐसी ही बरकरार रहेगी।
संडवा चंद्रिका के विद्युत् उपकेन्द्र में गौरबारी अंतू और पूरबगांव तीन फीडर हैं। जिनसे क्षेत्र के 150 गांवों में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई की जाती है। शनिवार के दिन को उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति जारी थी इसी दुरान पूरबगांव फीडर में नेवला और विषखोपड़ा (विछखोपड़ा) घुस गया। जिसके बाद वैक्यूम बॉटल में दग गया। इस कारण से इस फीडर की पूरी सप्लाई बंद हो गई। फीडर से जुड़ेकटका, छतरपुर, शिवाला, नरी, बझान, पूरे वीर, धरौली, रायचंदापुर, तिवारीपुर सही साठ गांव में आपूर्ति ठप हो गई। अवर इंजिनियर प्रमोद मौर्य ने क्षति का आकलन करते हुए वैक्यूम बॉटल चेंज करने की रिपोर्ट विभागीय कार्यालय को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि वैक्यूम बॉटल पडोसी जिले इलाहाबाद से मंगाया जाता है। जिसमें 2 दिन का वक्त लगेगा। इससे इन 60 गांवों में अगले तीन दिन तक अंधेरा कायम रहेगा।