प्रतापगढ़ में हुए MANREGA स्कैम की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टो का परीक्षण जारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 20 अगस्त 2017

प्रतापगढ़ में हुए MANREGA स्कैम की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टो का परीक्षण जारी


संडवा चंद्रिका: संडवा चंद्रिका ब्लाक में 1 करोड़ 92 लाख रुपये के हुए मनरेगा घोटाले की परतें बहुत जल्द ही खुलने वाली हैं। सभी 14 टीमों की पड़ताल की रिपोर्ट DC मनरेगा को सौंप दी गई है। अब जिसका परीक्षण कर पुरे घोटाले का अंदाजा लगाया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को जब 14 टीमों ने इन्वेस्टिगेट की थी तो उसमें कई गड़बड़झाला पकड़ा गया। टीम दांदूपुर रन सिंह गांव पहुंची तो सड़क का खड़ंजा बने बगैर ही दो कामो के लिए लगभग तीन लाख रुपये का पेमेंट हुआ ऐसा पाया गया। रसूलपुर गुलरहा में 31 लाख के कार्य DC मनरेगा जनार्दन यादव और लोविनि ईई डी०पी० दूबे स्वयं मौके पर पहुँच कर इन्वेस्टिगेशन की। इधर पाया गया कि कार्य का भुगतान हो गया है लेकिन कार्य अधुरा है। रामनगर भोजपुर, खजुरी, बंडा, खुटार समेत लगभग दर्जनभर ग्राम पंचायतों में निर्माण काम अधूरा है। इन्वेस्टिगेशन टीम को बहुत से साइट्स पर ईट-पत्थर  बिखरे पड़े मिले, जिससे गणना नहीं की जा सकी। शुक्रवार के दिन इन्वेस्टिगेशन टीम ने अपनी रिपोर्ट रेडी करके DC मनरेगा को देगी। शनिचर को पूरा दिन DC मनरेगा के दफ्तर में इस रिपोर्ट के आधार पर हुए घोटाले का आकलन जारी रहा। DC मनरेगा ने कहा कि रिपोर्ट संकलित कर ली गई है। फिलहाल परीक्षण जारी है।