हमलावरों ने कैमरामैन पर झोंका फायर, खेत में भाग कर बचाई जान - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 28 सितंबर 2017

हमलावरों ने कैमरामैन पर झोंका फायर, खेत में भाग कर बचाई जान


सांगीपुर, प्रतापगढ़| बुधवार को सांगीपुर के एक व्यवसायी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया लेकिन संयोग अच्छा रहा कि वह बाल-बाल बच निकला। सांगीपुर ब्लॉक के उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर व रेहुअलालगंज के बीच ननईया पुल के पास पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों ने गोदभराई करा कर घर लौट रहे कैमरामैन नीरज पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर फायरिंग की, जिसमें जान बचाने की जद्दोजहद में युवक की गाडी खेत में गिर गयी। जिसके बाद वह भागता हुआ किसी अज्ञात के घर में घुस कर अपनी जान बचायी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। नीरज ने आनन-फानन में डायल 100 पर कॉल किया, जिसके बाद मौके पर सांगीपुर पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रहीं है।