मोती सिंह जांच कराने के विशेषज्ञ, सांसद हरिबंश सिंह ने कसा तंज - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 28 सितंबर 2017

मोती सिंह जांच कराने के विशेषज्ञ, सांसद हरिबंश सिंह ने कसा तंज





उ. प्र. कैबिनेट में मंत्री बने पट्टी के विधायक मोती सिंह और अपना दल से प्रतापगढ़ के सांसद हरिबंश सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है , दोनों लोगों के बीच कड़वाहट देखी जा सकती है। मोती सिंह ने सांसद द्वारा अंततः संपन्न चिलबिला ओवरब्रिज की गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही है। इसी बात पर उठे सवाल पर ही सांसद हरिबंश सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री मोती सिंह को जांच का बड़ा ज्ञान है वह जांच के विशेषज्ञ हैं।

    सांसद ने प्रतापगढ़ से इलाहाबाद हाइवे के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने की बात कही।