![]() |
प्रतापगढ़ शहर की आठवीं क्लास की एक छात्रा ने शोहदों के भय से विद्यालय जाना बंद कर दिया है। बावजूद इसके शोहदे छात्र का पीछा नही छोड़ रहे। शोहदों ने दो बार नाबिलिक छात्रा को किडनैप करने की कोशिश कर चुके है। मंगलवार को छात्रा की माँ ने जिलाधिकारी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार लगायी। सदर बाजार से लगे एक मोहल्ले में की किशोरी 8वीं क्लास की स्टूडेंट है। उस्की माँ का आरोप है कि पल्सर मोटरसाइकिल पर आने वाले कुछ शोहदे उसकी बेटी को छेड़ते है और गन्दी नजर रखते हैं। उन लोगो ने उनकी नाबालिग बेटी को दो बार अगवा करने की कोशिश भी कर चुके हैं। छेड़खानी का विरोध पर लड़की पर एसिड डालने और घरवालों को जान से मारने की धमकी देते हैं। अब उन बदमाशों के भर के कारण छात्रा ने स्कूल भी जाना छोड़ दिया है। बाजजूद मनचले उसके घर के पास मंडराते रहते है और टाक झांक करते है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई कि एंटी रोमियो स्क्वॉयड से शोहदों के विरुद्ध शख्त कार्रवाई की जाए। योगी सरकार भले ही लाख दावें कर ले मगर लड़कियां अब भी सुरक्षित महसूस नही कर रही है।
