अयोध्या जी जा दर्शनार्थियों की बस पलटी, छह लोग जख्मी,तीन की हालत गंभीर - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 सितंबर 2017

अयोध्या जी जा दर्शनार्थियों की बस पलटी, छह लोग जख्मी,तीन की हालत गंभीर


प्रतापगढ़। इलाहाबाद से भगवान् श्रीराम के दर्शन व तीर्थ अयोध्या जा रही यात्रियों से भरी बस एकाएक कण्ट्रोल खोने से गड्ढे में घुस गयी, जिसमे सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोगो मदद के लिए आगे आये। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गयी और मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जहाँ तीन लोगो की स्थिति बहुत गंभीर बतायी जा रही है। बाकी के लोगो को फर्स्ट ऐड के बाद रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से अयोध्या को जा रही तीर्थयात्रियों की बस इलाहबाद-फ़ैजाबाद राजमार्ग के राजगढ़-प्रतापगढ़ के पास एकाएक कण्ट्रोल खोकर पलट गयी, जिसमें बस में सवार कट्या गोपालगंज बिहार क्षेत्र के पकड्डीह गाँव की रहने वाली 45 वर्षीय सुरसती, कोलगांव की 45 वर्षीय रजवती, विश्राव कटैया की 50 वर्षीय गोमती, भोरे गोपालगंज के गाँव छठियाव की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा शनिचरी व 65 वर्षीय महात्म भगत, कठेहा क्षेत्र से आने वाले 50 वर्षीय सुखराम और छठियावा गांव के रहिवासी 40 वर्षीय विनोद शाह जख्मी हो गये। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। तीन लोगो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया।