![]() |
कुंडा| मंगलवार को प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा में मछली पालकों को तालाबों के पटटा आवंटन के लिए लगाए गए शिविर में आवंटन लेने देने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया जो बाद में भीषण मार पीट एन तब्दील हो गयी। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गयी और बहुत गाली गलौच भी हुई। दोनों पक्ष के लोगो को काफी चोटे भी आयी हैं। मारपीट में एक युवक तो मूर्छित होकर अचेत पडा रहा। यह सब अधिकारीयों के सामने उनकी मौजूदगी में हुआ।
बहुत देर बाद पुलिस आयी तो मामले को ठंडा कराया। पुलिस ने दो लोगों को कस्टडी में लेकर उपचार कराया। इस मारपीट को लेकर घंटों अफरातफरी मची रही।
अधिवक्ता और नायब तहसीलदार में भी हुई झड़प
मारपीट के घटना के बाद एक वकील ने नायब तहसीलदार को सुझाव दिया कि गेट पर होमगार्ड लगा दीजिये और पहचान पत्र के साथ उसी को प्रवेश दीजिये जिसको पटटा लेना हो। इस पर जवाब देते हुए नायब ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के संग वकीलों की झुण्ड भी नही आये। एक आदमी के साथ एक ही अधिवक्ता आये। इस बात पर वकील महोदय क्रोधित हो उठे और नायब से झड़प करने लगे। काफी समय तक चले इस झड़प को अफसरों ने बीच बचाव करा कर मामले को शान्त कराया।
