रिश्वत लेते पकड़ा गया प्रतापगढ़ का ये लेखपाल, इन्टरनेट पर वायरल हुआ वीडियो तो SDM ने किया सस्पेंड - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 सितंबर 2017

रिश्वत लेते पकड़ा गया प्रतापगढ़ का ये लेखपाल, इन्टरनेट पर वायरल हुआ वीडियो तो SDM ने किया सस्पेंड

वायरल विडियो में रिश्वत लेता प्रतापगढ़ का यह लेखपाल 
बंजर भूमि की पैमाइश के लिए रिश्वत लेने वाले लेखपाल को पट्टी के एसडीएम ने निलंम्बित कर दिय है। तहसीलदार की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उपजिलाधिकारी ने कठोर कदम उठाया। सोमवार को लेखपाल राकेश सिंह का घूस लेने वाला वीडियो इन्टरनेट पर वायरल हुआ था। जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए घुसखोर लेखपाल को सस्पेंड कर दिया।
जिले के तहसील पट्टी के सलाहपुर क्षेत्र के लेखपाल राकेश सिंह पर इल्जाम था कि उसने मझौली के रहने वाले बाबूराम और धर्मराज सिंह के भूमि के बगल बंजर जमीन की पैमाइश के लिए बतौर घूस रुपयों की मांग की थी। भुक्तभोगियों का इल्जाम है कि लेखपाल ने कहा था कि रुपये मिलने के बाद ही वें जमीन अलग करेंगे। इस पर बाबूराम और धर्मराज ने आला अधिकारीयों को जानकारी दी। कई दफा तहसील प्रशासन को प्रार्थनापत्र लिख कर सरकारी भूमि की पैमाइश की भी मांग की। सोमवार के दिन इन्टरनेट व सोशल मीडिया पर घूस लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। लेखपाल पर घूसखोरी के मामले की अधिकारीयों ने गंभीरता से इन्वेस्टीगेशन करायी। इसके बाद उपजिलाधिकारी जे०पी० मिश्रा ने मंगलवार को रिश्वत खोरी के आरोपी लेखपाल राकेश को सस्पेंड कर दिया। SDM की इस सख्त कार्यवाही से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और चर्चा का विषय बन गया है।