गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर 37 हजार लूटे - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 27 सितंबर 2017

गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर 37 हजार लूटे


अपराधी इस समय प्रतापगढ़ में खुल्लम खुल्ला अपराध कर रहे हैं। नगर कोतवाली अंतर्गत आने वाले पल्टन बाजार में ओम इंडेन गैस सर्विस नाम गैस एजेंसी के सेल्समैन को बदमाश गोली मारकर सैतीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। गोली लगने से सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी और बदमाशों की खोज में लग गयी है। पुलिस ने देर शाम एक संदिग्ध व्यक्ति को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।
मंगलवार को दोपहर में करीब 1:30 बजे वराछा प्रतापगढ़ स्थित ओम इंडेन गैस सर्विस नाम के गैस एजेंसी के सेल्समैन 26 वर्षीय आलोक पाण्डेय और वाहन चालक प्रमोद तिवारी उडैयाडीह क्षेत्र से गैस आपूर्ति करके लौट रहे थे कि थाना कनहई क्षेत्र के सुनाही बाजार के पास सफेद अपाची बाइक से आये 3 बदमाशों ने गाड़ी को जबरन रोकवा कर आलोक पांडे से रुपये छीन लिया और तमंचे से गोली मारकर फरार जो गए। करीब ₹25 हजार की छिनैती हुयी है। युवक को गोली जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी है, जिसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाहबाद के लिए रेफेर कर दिया।