पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि रहे मंत्री अनिल राजभर - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 12 सितंबर 2017

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि रहे मंत्री अनिल राजभर




प्रतापगढ़ में प्रदेश के सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (इंडिपेंडेंट चार्ज) अनिल राजभरने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि अन्त्योदय सरकार का परम लक्ष्य है यानि समाज के सबसे गरीब व्यक्ति जो अन्तिम पैदान पर खड़ा है उसके जीवन स्तर में सुधार लाना वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ये उद्गार राजभर ने आज उस समय व्यक्त किया जब वह कटरा चौराहा में हर्ष पैलेसे में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जब तक समाज का पिछड़ा, कमजोर, गरीब, विपन्न, बेसहारो के जीवन में खुशहाली नही आयेगी तब तक प्रदेश सरकार इनके बेहतरी के लिये सदैव प्रयत्नशील रहेगी। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का सपना है कि 2022 तक हर गरीब और बेसहारा लोगो के पास रहने का अपना मकान होगा। इसके लिये प्रधानमंत्री आवास योजना पूरे देश और प्रदेश में संचालित की जा रही है। उन्होने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार की यह भी योजना है कि उत्तर प्रदेश में हर लोगो के पास पेयजल प्रणाली से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो जाये।
जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मंत्री जी का स्वागत करते हुये प्रदेश सरकार की उपलब्धियो पर विवरण प्रस्तुत किया।