छेड़छाड़ की वजह से हुआ खूना खच्चर, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को अधमरा किया - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

छेड़छाड़ की वजह से हुआ खूना खच्चर, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को अधमरा किया



यूपी सरकार महिलाओ की सुरक्षा को लेकर चाहे कितनी भी हो गंभीर पर मनचलों पर उसका कोई असर देखने को नही मिल रहा हैं। पुलिस बनी मूकदर्शक बनी हैं। पट्टी कोतवाली इलाके में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षो में जम कर हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाह पुर गांव में लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर हुई मारपीट में तीन लड़कियों सहित एक दर्जन लोग जख़्मी हो गए जिसमें गंभीर रुप से घायल तीन लड़कियों को जिला अस्पताल रिफ़र किया गया हैं अभी तक पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। इससे पता चलता है लोगों में पुलिस का कोई डर नही हैं।