चोरों ने नगदी और जेवर पर हाथ साफ किया, मकईपुर की घटना - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

चोरों ने नगदी और जेवर पर हाथ साफ किया, मकईपुर की घटना


प्रतापगढ़ में चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रही हैं एक बार फिर चोरों ने मकईपुर गाँव निवासी खजांची सरोज गुरुवार रात अपने दरवाजे पर परिवार के साथ सो रहा था। कि देर रात चोरों ने मकान में लगा दरवाजा व ताला तोड़कर आलमारी से 5000 रुपए नगदी और लगभग पचास हजार के जेवर लुट ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने अंतू पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक चोरों का कुछ पता नही चला हैं।