पूर्व मंत्री राजा भइया ने बेंती कोठी में जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

पूर्व मंत्री राजा भइया ने बेंती कोठी में जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

जनसमस्याओं का निराकरण करते कुंडा विधायक राजा भइया
कुण्डा, प्रतापगढ़ : शुक्रवार को बेंती कोठी में पूर्व मंत्री व कुण्डा विधायक कुँवर रघुराज प्रताप सिंह " राजा भैया " ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी,  सैकड़ों लोगों ने प्रार्थनापत्र के माध्यम से राजा भैया से समस्याओं का निस्तारण करवाने की गुहार लगाई, कई समस्याओं का राजा भैया ने त्वरित निस्तारण किया तो कई समस्याओं के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए, इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कैलाश नाथ ओझा, ब्लॉक प्रमुख कालाकांकर बी.एन. सिंह, कुण्डा संतोष सिंह, बिहार अनुभव यादव, बाबागंज हितेश प्रताप सिंह, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, सपा जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, सुनील सिंह बिसेन, नूर आलम गुड्डू, रंग बहादुर सिंह, अनुराग मिश्र " अन्नू " समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।