![]() |
प्रतापगढ़ : तीन सफ्ताह पूर्व शौंच को गयी एक महिला से हुए गैंग रेप के प्रकरण में अंततः देवसरा पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। प्रतापगढ़ जिले के देवसरा थाना अंतर्गत एक ग्रामीण महिला ने इल्जाम लगाया है कि 5 सितंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे वह शौच के लिए खेत गयी थी। इसी दरम्यान महिला के मायके के पड़ोसी संदीप गुप्ता अपने दो दोस्त उमाशंकर गुप्ता और अनिल गुप्ता के साथ उसे वहीँ खेंत में दबोच लिया और तीनों ने मिलकर महिला से बारी बारी बलात्कार किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने महिला को धमकाया कि वह अगर किसी को बताती है और पुलिस में शिकायत करती है तो वो उसे जान से मार डालेंगे और धमकी देकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस थाने में घटना की तहरीर बलात्कारी पीडिता ने अगले दिन दिया, मगर पुलिस ने इन्वेस्टीगेशन के नाम पर टरकती रही। तीन सप्ताह तक पुलिस थाने का चक्कर काटने के बाद अंततः पुलिस ने बलात्कार आरोपियों के विरुद्ध गैंग रेप का मुकदमा दर्ज किया।
