![]() |
प्रतापगढ़| प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली अंतर्गत आने वाले जोगापुर मोहल्ले में चल रहे अवैध जुए के ठिकाने पर बृहस्पतिवार को रात में पुलिस दल के साथ उपजिलाधिकारी सदर व सीओ सिटी ने रेड मारा। इस बीच पुलिस ने 6 जुआरियों को अरेस्ट किया, जबकि जुए के अड्डे चलाने वाला संचालक फरार होने कामयाब हो गया। पकड़े गए जुआरियों के कस्टडी में लेकर 60,000 रुपये कैश, चांदी के आभूषण, 5 बाइक बरामद किया गया है।
प्रतापगढ़ शहर में जोगापुर सहित अन्य कई जगहों पर तेजी से जुए के अड्डा संचालित हो रहे है। इन हुए के ठिकानों के बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी होते हुए भी इनपर कार्रवाई करने से परहेज करती है। इसकी कारण जुए के ठिकाने चलाने वाले संचालक कुछ अलग ही बताते हैं। बृहस्पतिवार को रात में SDM पंकज वर्मा, CO राम आशीष यादव ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जोगापुर रेलवे लाइन के किनारे बाग में रेड मारा।
उस वक्त बाग में मोमबत्ती की लाइट में 7 जुआरी जुआ खेल में मगन थे। उसी दौरान पुलिस ने घेरेबंदी करने के बाद 6 लोगो को पकड़ लिया और पिटाई करके छहों को अरेस्ट कर लिया, जबकि एक आदमी भागने में कामयाब हो गया, जो जुए के अड्डों का संचालक बताया जा रहा है। इसमें रेड में जुआरियों के पास से 60970 रुपये नगदी, 170 ग्राम चांदी के ज्वेलरी (कीमत लगभग 5000 रुपये) और 5 बाइक जब्त किया है। कोतवाल ने कहा कि मौके से फरार जुए के अड्डे का संचालक था, जिसका नाम सर्वेश सिंह रहिवासी गोपालपुर, थाना कोतवाली नगर का बताया जा रहा है।
