मुहर्रम जुलुस में महिलाओ से छेड़खानी कर रहे मनचलों को तलवार लेकर दौड़ाया - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 30 सितंबर 2017

मुहर्रम जुलुस में महिलाओ से छेड़खानी कर रहे मनचलों को तलवार लेकर दौड़ाया


प्रतापगढ़ : मोहर्रम के जुलूस के दरम्यान बृहस्पतिवार को अर्धरात्रि में कुछ असामाजिक तत्व महिलाओ को छेड़ रहे थे। महिलाओं के शोर मचाने पर जुलूस में सम्मिलित लोगों ने छेड़खानी कर रहे अराजकतत्वों को दौड़ा दिया। लेकिन सभी भागने में कामयाब रहे।
बृहस्पतिवार की शाम प्रतापगढ़ शहर में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था। जुलूस रात लगभग 12:30 बजे घंटाघर चौक पहुंचा था, तभी लाइट चली गयी। अंधेरे का लाभ उठाते हुए कुछ आसामाजिक तत्वों ने जुलूस में सम्मिलित मुस्लिम महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। छेड़खानी का विरोध जताते हुए जब महिलाओं ने चीखा तब पास रहे लोगों ने असामाजिक तत्वों को टोका तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। चोरी और ऊपर से सीना जोरी देख जुलूस में सम्मिलित मुस्लिम पुरुषों ने तलवार लेकर अराजक तत्वों को दौड़ा लिया।
इतने में अराजक तत्व दुम दबाकर सरपटवा भाग खड़े हुए। मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप कर लोगो को शांत कराया। जानकारी मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी इन-चार्ज डी०एन० यादव पुलिस कर्मियों के संग मौके पर पहुंच गये। हालांकि जब तक पुलिस आती तब तक पूरा मामला शांत हो गया था।