जनता दर्शन में जिलाधिकारी द्वारा लिये गये कठोर फैसले - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

जनता दर्शन में जिलाधिकारी द्वारा लिये गये कठोर फैसले

प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित जनता दर्शन में आये हुये शिकायती प्रार्थना पत्रों को स्वयं देखा। इसी क्रम में प्रमिला देवी पत्नी दिलीप कुमार निवासी आमापुर बेर्रा तहसील रानीगंज ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में राशन कार्ड न बनाने की शिकायत की तथा अपने परिवार की आर्थिक दशा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिसे जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुये जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि राशन कार्ड पंजीकृत कराने की प्रक्रिया पूरी करायी जाये।
जिलाधिकारी के जनता दर्शन में दिनांक 22.09.2017 में दिये गये सरदार कुलदीप सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में वसीयत न दर्ज करने की शिकायत की थी। जिसे जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुये न्यायालय तहसीलदार न्यायिक सदर प्रतापगढ़ के यहां वाद संख्या-515/2013 के लिये निर्देश देते हुये कहा कि उक्त प्रकरण को जल्द से जल्द निस्तारित करते हुये एक सप्ताह के भीतर अवगत कराया जाये। इसी क्रम में वादीगण द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय तहसीलदार न्यायिक सदर प्रतापगढ़ द्वारा वसीयत के आधार पर अमलदरामत करते हुये खातेदार कुलदीप सिंह सुत स्व0 सरदार राम सिंह एडवोकेट निवासी सदर बाजार द्वारा दर्ज किये गये अमलदरामत के आधार पर मूल खतौनी में उक्त नाम दर्ज कराकर खतौनी जिलाधिकारी ने अपने हाथो से कुलदीप सिंह सुत स्व0 सरदार राम सिंह एडवोकेट को कलेक्ट्रेट स्थित जनता दर्शन में उपलब्ध करायी गयी।